UP Board : यूपी बोर्ड ने समाधान पोर्टल शुरू किया, 15 दिन में मार्कशीट में करेक्शन होगा, जानें पूरी जानकारी

UP Board ने समाधान नामक एक पोर्टल बनाया है।

इससे कई समस्याएं हल होंगी।

साथ ही, बोर्ड ने हर समस्या का समाधान करने के लिए एक निश्चित समय तय किया है।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने विद्यार्थियों की शिकायतों को हल करने के लिए एक पोर्टल शुरू किया है। जिसका नाम है "समाधान"।

Samardhan पोर्टल का URL इस प्रकार है: http://samadhan.upmsp.edu.in।

यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने इसका उद्घाटन किया।

यूपी बोर्ड के समाधान पोर्टल पर सेवाओं और सुविधाओं के लिए कार्य दिवस बताए गए हैं।

ऑनलाइन मूल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के बाद पंद्रह दिन में शिकायत का समाधान करने का समय निर्धारित किया गया है।